खेल

Artistic Gymnastics World Cup: दीपा करमाकर विश्व कप के फाइनल दौर में पहुंची

कलात्मक जिमनास्टिक विश्व कप में भारत की ओर से खेल रही दीपा करमाकर ने विश्व कप के फाइनल दौर के लिए क्वालीफाई किया, फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

भारत की दीपा करमाकर ने कलात्मक जिमनास्टिक विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहकर वाल्ट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 25 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता में पहली बार सबसे मुश्किल हैंडफ्रंट 540 वाल्ट में हाथ आजमाए। इसमें उन्होंने दो क्वालीफाइंग दौर वाल्ट में 14.466 और 14.133 अंक जुटाकर औसतन 14.299 अंक हासिल किए।  क्वालीफिकेशन दौ में शीर्ष आठ में रहने वाली जिमनास्ट फाइनल में खेलती हैं। वाल्ट फाइनल शनिवार को होगा। रियो ओलंपिक 2016 में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा आज बैलेंस्ड बीम स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − ten =

Most Popular

To Top