पंजाब

राज्य स्तरीय स्वीप कोऑर्डीनेशन कमेटी गठित

चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजऱ कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा आज एक राज्य स्तरीय स्वीप कोऑर्डीनेशन कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, डायरैक्टर, तकनीकी शिक्षा, डायरैक्टर, स्थानीय निकाय, डायरैक्टर, ग्रामीण विकास और पंचायतें, डायरैक्टर, ई-गवरनैंस सोसाइटी पंजाब, डायरैक्टर, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास, डायरैक्टर, लोक संपर्क विभाग, डायरैक्टर, युवा मामले, डायरैक्टर, खेलें, डायरैक्टर, सांस्कृतिक मामले, डायरैक्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डी.पी.आई.(कॉलजों), डी.पी.आई.(सैकेंडरी) और डी.पी.आई. (एलिमेंट्री) को शामिल किया गया है। इस कमेटी के गठन के उपरांत आज इस कमेटी की पहली मीटिंग एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती कविता सिंह की अध्यक्षता में हुई।श्रीमती सिंह ने इस कमेटी के गठन के मंतव्य संबंधी रौशनी डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सिस्टेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड वोटर पार्टीसीपेशन संबंधी लोगों में प्रचार करना है। इसके अलावा वोट बनाने, वोट डालने एथीकल वोटिंग और ई.वी.एम. /वी.वी.पैट, सी वीजल ऐप आदि संबंधी जागरूकता लाना है।उन्होंने उपस्थित समूह विभागों के अधिकारियों को कहा कि वह अपने विभागों के द्वारा योग्य वोटरों को जागरूक करने के लिए सहयोग करें जिससे 100 प्रतिशत चुनाव के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोऑर्डीनेशन कमेटी योग्य वोटरों को चुनाव आयोग भारत द्वारा वोटरों को दी जा रही सुविधाओं संबंधी पहल के आधार पर अवगत करवाएँ। इसके अलावा वह वोटरों को अपने नाम वोटर सूचियों में चैक करने संबंधी, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल संबंधी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्रबंध संबंधी, कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की वैबसाईट संबंधी, टोल फ्री हैल्पलाईन संबंधी नंबर-1950 संबंधी, इलैक्ट्रोनिक फोटो आई कार्ड (ऐपिक) संबंधी, एस.एम.एस संबंधी, पीपल विद डिसऐबिलटीज़ को मिलने वाली सुविधाओं संबंधी लोगों को अधिक-से-अधिक जागरूक करें

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + 20 =

Most Popular

To Top