भारत

राष्ट्रपति आज प्रदान करेंगे इस वर्ष के पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज इस वर्ष के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। केन्द्र सरकार ने 26 जनवरी को इसके लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी।

पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह में 56 नाम शामिल होंगे जिन्हें 11 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया जाएगा, जबकि अन्य 56 पुरस्कारों के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को होगा। पद्म अलंकरण तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्चतर क्रम की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री प्रतिष्ठित सेवा के लिए दिया जाता है।

इस वर्ष घोषित कुल 112 पुरस्कारों में से 94 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, 14 को पद्म भूषण से और चार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 + two =

Most Popular

To Top