संसार

इथियोपिया: विमान हादसे में 157 लोगों की मौत

नैरोबी जा रहा इथियोपिया एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत। मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल। इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख। दिए हादसे की जांच के आदेश।

इथोपियन एयरलाइंस का एक यात्री विमान कल अदिस अबाबा से नैरोबी जाते समय दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में चालक दल के 8 सदस्‍यों समेत सभी 157 यात्रियों की मौत हो गई। ये विमान नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मरने वालों में चार भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विश्व भर के नेताओं ने इस विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है।

इथोपियन एयरलाइन ने बताया कि मृतकों में सर्वाधिक 32 लोग केन्या के हैं । एयरलाइन के सीईओ ने बताया कि पायलट ने परेशानी में होने की सूचना भेजी थी और उसे लौटने की मंजूरी दी गई थी। इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है औऱ हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

इथोपियन एयरलाइंस के विमान हादसे में चार भारतीयों समेत 157 यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। अपने ट्वीट संदेश में पीएम ने कहा कि इथोपियन एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुई मौतों से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 4 =

Most Popular

To Top