मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा निभाएंगी ‘कलंक’ में ’सत्या चौधरी’ नाम की विवाहित महिला का किरदार

करण जौहर की मचअवेटेड फिल्म ‘कलंक’ में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म में उनका नाम सत्या चौधरी होगा। तस्वीर को देख कर साफ पता चल रहा है कि फिल्म में सोना एक विवाहित महिला के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘कलंक’ में आलिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में आलिया एक राजकुमारी के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म में उनका नाम रूप होगा। उन्होंने लाल रंग का लहंगा हैवी ज्वैलरी के साथ कैसरी किया है। यहां मजेदार बात यह है कि वो घुंघट में नजर आ रही है।फिल्म कलंक के निर्माताओं ने वरुण धवन और आदित्य रॉय कपू के बाद संजय दत्त का लुक रिलीज किया है, जो बड़ी-बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उनका नाम बलराज चौधरी होगा।वरुण धवन का लुक रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने कलंक से आदित्य रॉय कपूर का लुक रिलीज किया था। करण जौहर ने खुद ट्वीट करके आदित्य का लुक रिलीज किया था।फिल्म कलंक से वरुण धवन का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने 7 मार्च की सुबह ही रिलीज किया था, जिसे दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया है।6 मार्च के दिन कलंक के निर्माताओं ने फिल्म का यह पोस्टर रिलीज करके दर्शकों को कलंक की दुनिया में कदम रखने की दावत दी थी। फिल्म के पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि यह दर्शकों को एक अलग ही तरह का सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देगी।धर्मा प्रोडक्शन के द्वारा जब वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त की कलंक का ऐलान किया गया था, तब इस पोस्टर को पेश किया गया था। फिल्म के पोस्टर से ही साफ है कि निर्माता एक दमदार कहानी पेश करने वाले हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × three =

Most Popular

To Top