‘सेटर्स’ का हुआ पहला पोस्टर रिलीज’सेटर्स’ का हुआ पहला पोस्टर रिलीज‘सेटर्स’ का हुआ पहला पोस्टर रिलीज, आफताब शिवदासानी, इशिता दत्ता, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार दमदार किरदार में आएंगे नजर
फिल्म सेटर्स का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार दिखाई दे रहे है। बता दें, सेटर्स में बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी, इशिता दत्ता, श्रेयस तलपड़े, सोनाली सहगल मुख्य भूमिका में है। साथ ही पवन मल्होत्रा, विजय राज, जमील खान और मनु ऋषि भी फिल्म में दमदार किरदार में नजर आने वाले है। यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट किया जा रहा है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म के पहले पोस्टर को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- NH Studioz ने #Setters प्राप्त किया… सितारे आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, सोनाली सियालग, इशिता दत्ता, पवन मल्होत्रा, विजय राज, जमील खान और मनु ऋषि… अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित… विकास मणि और नरेंद्र हीरावत द्वारा निर्मित।… 12 अप्रैल 2019 रिलीज…वैसे आपको बता दें, पहले ये फिल्म 1 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब जो तारीख सामने आई है इसके मुताबिक फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी। मिली जानकरी के मुताबिक, फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है। प्रोडेक्शन की बात करें तो इस को विकास मनी और नरेंद्र हीरावत ने प्रड्यूस किया। वैसे, पोस्टर के सामने आते ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ है। वैसे आपको बता दें, पिछले काफी समय से आफताब शिवदासानी बड़े पर्दे से दूर है। साल 2016 में आफताब शिवदासानी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में दिखाई दिए थे। इसके बाद अब वो फिल्म सेटर्स में एक बार फिर दमदार किरदार के साथ दर्शकों के सामने होंगे। मालुम हो की पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग मुंबई, जयपुर और दिल्ली में हुई थी।