भारत

कुंभ सफाई कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री ने दिए 21 लाख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ मेला के सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए निजी बचत से 21 लाख रूपये दान किए। साथ ही कुंभ के ‘शानदार’ आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई भी दी।
स्वच्छ कुंभ दिव्य कुंभ के भव्य आयोजन की कामयाबी का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता दूत को दिया है। प्रयाग राज में उनके पैर धोकर उन्हे शॉल ओढाकर प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान में सामाजिक भागिदारी और स्वच्छता दूत को खासतौर से प्रतिष्ठा दी है। अब अपनी बचत से 21 लाख रू. देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि स्वच्छता दूत के लिए उनके दिल में सबसे ज्यादा सम्मान है।

स्वच्छ भारत अभियान.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जनजागरण का सबसे बडा मिशन है। लगातार हर मंच से प्रधानमंत्री लोगों में स्वच्छता की अलख जगाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यक्तिगत बचत से कुंभ सफाई कर्मचारी कॉर्पस फंड में 21 लाख रुपये दान दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ मेंले में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए अपनी व्यक्तिगत बचत से 21लाख रुपये कॉर्पस फंड में दान दिये हैं। ”

अभी हालही में उन्होने द.कोरिया में मिले सियोल शांति पुरस्कार की 1.3 करोड़ की राशि को भी स्वच्छ गंगा कोष में दान कर दिया था।  इससे पहले 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान काम कर रहे पांच सफाईकर्मियों के पांव धोए थे और बड़े ही आदर के साथ उन्हें शॉल भी भेंट की। इससे पहले भी प्रधानमंत्री को 2015 तक मिले उपहारों की सूरत में निलामी की गई थी। जिससे प्राप्त 8.33 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे अभियान को समर्पित किया था।इतना ही नहीं अभी हालही में प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्मृति चिन्हों की भी निलामी की थी जिससे प्राप्त 3.40 करोड़ रुपये राशि को भी नमामि गंगे मिशन मे दान किया गया था। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − four =

Most Popular

To Top