भारत

आतंक के खिलाफ जंग में पराग्वे भारत के साथ

उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पराग्वे में राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनीटेज़ से मुलाकात की, दोनो देशों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के अलावा द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर बात हुई। पराग्वे ने की पुलवामा हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत का साथ देने का भरोसा भी दिया।

पराग्वे की यात्रा पर गए उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वहां के राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनीटेज़ से मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच भारत और पराग्वे के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के अलावा द्वपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पराग्वे के राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत का साथ देने का  भरोसादिया। इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने पराग्वे गणराज्य के उपराष्ट्रपति ह्यूगो वेलाज़क्वेज़ और पराग्वे राष्ट्रीय कांग्रेस, सीनेट के अध्यक्ष सिल्वियो ओवेलर से भी मुलाकात की। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × two =

Most Popular

To Top