भारत

प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के कलबुर्गी जाएंगे। अपने इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कलबुर्गी को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
बुधवार का दिन कर्नाटक के कलबुर्गी वासियों के लिए बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री राज्य की जनता के जीवन पर बड़ा सकारात्मक असर डालने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री बीपीसीएल डिपो का शिलान्‍यास करेंगे। बेंगलुरु में आयकर अपीलीय न्‍यायाधिकरण भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

कर्नाटक में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के क्षेत्र को व्‍यापक प्रोत्‍साहन देते हुए प्रधानमंत्री ईएसआईसी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इस ईएसआईसी हॉस्पिटल में 100 सीट वाला मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रधानमंत्री हुबली में एक अस्पताल के सुपर स्‍पेशिएलिटी ब्‍लॉक को भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। बेंगलोर यूनिवर्सिटी में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र की छात्राओं के लिए महिला छात्रावास को भी समर्पित करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कलबुर्गी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। प्रधानमंत्री कलबुर्गी में कई परियोजनाओं को लोगो को समर्पित कर रहे है। जिससे कर्नाटक के आम जन पर इस का असर पड़ेगा और कर्नाटक के लोग विकास की रफ्तार के साथ जुड़ सकेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × five =

Most Popular

To Top