आतंकवाद के मसले पर प्रधानमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ये न्यू
इंडिया है आतंकियों को ब्याज समेत जवाब देता है। यूपीए के दौर में सेना को
जवाब देने से रोका जाता था आज पूरी छूट है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला
बोलते हुए कहा बताएं वो सेना के साथ हैं या आतंकवाद का समर्थन करने वालों
के साथ।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले कन्याकुमारी की ही जनसभा में
राजनैतिक विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वक़्त आतंक के ख़िलाफ़ एकजुट होकर
खड़ा होने का है। जबकि विपक्ष ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होने कहा कि एक ओर
जहां विश्व आतंक के ख़िलाफ़ भारत की लड़ाई में साथ खड़ा वहीं विपक्ष देश की
सेनाओं के पराक्रम पर संदेह कर रहा है और ऐसे ही नकारात्मक बयानों को
पाकिस्तान में ख़ूब चर्चा मिल रही है।