चंडीगढ़ = पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने नायब तहसीलदारों की बदलियों में लापरवाही के मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जि़क्रयोग्य है कि नायब तहसीलदारों के तबादलों संबंधी राजस्व विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में दो मृतक और दो सेवामुक्त नायब तहसीलदारों की भी बदलियां किये जाने संबंधी आज मीडिया रिपोर्टें प्रकाशित हुई हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये राजस्व मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव -कम -वित्त कमिशनर राजस्व (एफसीआर) को समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। एफसीआर को शुक्रवार शाम तक जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश देते हुये सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही की जायेगी।