‘गली बॉय’ देखकर कैटरीना ने आलिया के लिए कही ये बात, मिला ऐसा जवाब
रणवीर
सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ की हर कोई तारीफ कर रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म के दिवाने हो गए हैं। इस लिस्ट में आलिया की
खास दोस्त और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो चुका हैं, जिन्होंने
हाल में ही ‘गली बॉय’ देखी और फिल्म देखने के बाद पूरी टीम की जमकर तारीफ
की।
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर
कहा,‘मेरी प्यारी दोस्त जोया आपका वक्त आ गया है। आप हमेशा अपनी फिल्मों के
जरिए नए-नए आयामों को गढ़ती हैं और आपने इस बार भी ऐसा ही किया है। रणवीर
सिंह आपकी अदाकारी कमाल की है। आपने इस फिल्म को अपने पूरे दिल से किया है
और वो स्क्रीन पर नजर आता है। आलिया आप जब-जब स्क्रीन पर आती हैं, दर्शकों
के चेहरे पर चमक आ जाती है। सिद्धांत की अदाकारी शानदार है, जिसको आप भूल
नहीं सकते हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने कमाल का काम किया है।’
कैटरीना
कैफ के बाद आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर
किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कैटरीना कैफ आप सबसे अच्छी हो।’ कुछ
दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के बीच
रणबीर कपूर के बीच दूरियां आ गई हैं लेकिन इन दोनों के सोशल मीडिया मैसेजेज
से लग रहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों अदाकाराएं आज भी अच्छी
बॉन्डिंग शेयर करती हैं और एक-दूसरे की पब्लिकली तारीफ भी करती हैं।