भारत

भारत-मोरक्को के बीच आतंकवादरोधी सहमति पत्र

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, आतंकवाद के ख़िलाफ़ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और मोरक्को आतंकवादरोधी सहमति पत्र पर कर रहे हैं हस्ताक्षर। मोरक्को के रबात में भारतीय समुदाय के साथ संवाद में स्वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हमेशा खड़ा रहा है मोरक्को, इसलिए वे कर रही है मोरक्को की यात्रा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुल्गारिया के दौरे के बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की राजधानी रबात पहुंची। विदेश मंत्री मोरक्को के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर साझा हितों के कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगी। स्वराज ने रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मोरक्को आतंकवाद के खिलाफ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे है। स्वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हमेशा खड़ा रहा है मोरक्को, इसलिए वे मोरक्को की यात्रा कर रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मोरक्को के संक्षिप्त दौरे पर अपने समकक्ष नसीर बुरिता, प्रधानमंत्री साद दिन अल ओटमानी, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष हबीब अल मलिकी से मुलाकात करेंगी। भारत और मोरक्को के बीच तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके अलावा कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × one =

Most Popular

To Top