भारत

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने की आतंकी हमले की निंदा

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना हमले की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है।
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना हमले की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की । राष्ट्रपति ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की मैं कडे़ शब्दों में निंदा करता हूँ। शहीदों के शोक में डूबे परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। पूरा देश आतंक और क्रूर शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × one =

Most Popular

To Top