मनोरंजन

टीवी अदाकारा पलक जैन ने इंदौर में तपस्वी मेहता संग लिए सात फेरे

हाल ही में टीवी अभिनेत्री बेनाफ दादा चंदजी ने अपने बॉयफ्रेंड नॉरमन होउ के साथ शादी के बंधन में बंधी। इस शादी में टीवी जगत की कई हस्तियों ने चार चांद लगा दिए। टीवी जगत में एक के बाद एक शादियां होती जा रही है और अब लिस्ट में पलक जैन का भी नाम जुड़ चुका है। कुछ घंटे पहले ही पलक ने अपने बॉयफ्रेंड तपस्वी मेहता के साथ सात फेरे लिए है। जी हां बीते कई दिनों से पलक के प्रीवेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।बता दें कि बीती रात ही इंदौर के द एग्जोटिका होटल में पलक और तपस्वी की शादी की सभी रस्में पूरी हुई है। शादी की हर एक रस्म के दौरान पलक के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। इस दौरान पलक और तपस्वी के परिवार और दोस्तों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। टीवी जगत की बात की जाए तो पलक और तपस्वी की शादी में मानव गोहिल, श्वेता क्वात्रा, कुणाल जयसिंह, भारती, रोहन शाहर और यतीन मेहता ने शिरकत की।24 साल की पलक लाल और क्रीम रंग के लंहगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं तपस्वी ने अपनी जिंदगी के खास मौके पर क्रीम और गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।बीते दिनों अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए पलक ने टीओआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि मैं हमेशा से परियों जैसी शादी का सपना देखती थी। मैं अपनी शादी की हर एक रस्म को धूमधाम से मनाना चाहती हूं। 28 जनवरी को मुबंई में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े मेरे खास दोस्तों के लिए एक प्रीवेडिंग फंक्शन होगा। हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 7, 8, 9 फरवरी को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। प्यार के महीने में शादी करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। शादी के बाद हनीमून के लिए हम न्यूजीलैंड जाने वाले है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 4 =

Most Popular

To Top