83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चेम्पियनशिप आज से गुवाहाटी में होगी
शुरु, रियो ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधू और पूर्व चैम्पियन समीर
वर्मा सहित भारत के शीर्ष शटलर जीत के लिए लगाएंगे जोर।
स्टार
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल सहित भारत के शीर्ष शटलर आज
से गुवाहाटी में शुरू होने वाली 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन
चैंपियनशिप में जीत के लिए जोर लगाएंगे, जिसकी शुरूआत क्वॉलिफायर मुकाबलों
से होगी। गत चैंपियन साइना और पिछले चरण की उपविजेता सिंधु महिला टीम में
आकर्षण का केंद्र होंगी।
पुरुष एकल में हालांकि थोड़ी चमक फीकी हो
जाएगी क्योंकि गत चैंपियन एचएस प्रणॉय और उपविजेता किदाम्बी श्रीकांत के
चोटिल होने के कारण इसमें नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति
में पूर्व चैंपियन समीर वर्मा और पारूपल्ली कश्यप पर सभी की निगाहें लगी
होंगी। पिछले चरण में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले युवा लक्ष्मण सेन भी इस
प्रभाव डालने का प्रयास करेंगे।