प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ और प.बंगाल में दो जनसभाओं को सम्बोधित किया।
उन्होने कांग्रेस और तृणमूल की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री
ने महागठबंधन को महामिलावट करार दिया। इसके अलावा उन्होने कहा कि वे
ग़रीबों और वंचितों के हक़ सुनिश्चित करने के लिए लगातार भ्रष्ट तंत्र के
ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कल संसद में विपक्ष पर जोरदार प्रहार
करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर विपक्षी एकता को
महामिलावटी गठबंधन कहते हुए उनपर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि
वे ग़रीबों और वंचितों के हक़ सुनिश्चित करने के लिए लगातार भ्रष्ट तंत्र
के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते रहेंगे। आज प्रधानमंत्री ओडीशा और पश्चिम बंगाल के
दौरे पर थे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में प्रधानमंत्री ने ट्रिपल तलाक का
मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम महिलाओं की चिंता नहीं है
और वो तुष्टीकरण के लिये ट्रिपल तलाक कानून को हटाने की बात कर रही है।
प्रधानमंत्री
ने छत्तीसगढ़ और प.बंगाल में दो जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होने
कांग्रेस और तृणमूल की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने
महागठबंधन को महामिलावट करार दिया। इसके अलावा उन्होने कहा कि वे ग़रीबों
और वंचितों के हक़ सुनिश्चित करने के लिए लगातार भ्रष्ट तंत्र के ख़िलाफ़
लड़ाई लड़ते रहेंगे। तीखे तेवरों के साथ प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ से लेकर
प.बंगाल तक गरजे। निशाने पर कांग्रेस और तृणमूल दोनों ही रहीं।
हाल
छत्तीसगढ़ का देखिए नई-नवेली राज्य सरकार के हाथों में तराज़ू पुरानी ही
लग गई। पहला झटका आयुष्मान को लगा,ग़रीबों का दुख-दर्द राजनैतिक
नफ़े-नुकसान में हल्का पड़ गया। अप्रैल 14 2018 का ही था जब बीजापुर देश का
सिरमौर बना था। आयुष्मान भारत के तहत देश का पहला हेल्थ वेलनेंस सेंटर
खुला था। राज्य में चुनाव हुए सरकार बनी नया तो कुछ हुआ नहीं 5 लाख रु. तक
इलाज़ की उम्मीद भी ख़त्म हो गई।आरोप प्रधानमंत्री ने राज्य में पैर पसारते
भ्रष्ट तंत्र का लगाया गवाही में सभी कांग्रेस के जमानतियों की हाज़िरी
बोल दी। अगुस्ता से लेकर बेनामी संपत्तियों पर जनता के सामने ख़ूब पोल भी
खोली।
कांग्रेस पर हमलों का सिलसिला थमा नहीं निशाने पर किसान
कर्ज़ माफ़ी को लिया। कहा ये सिर्फ चुनावी हथकंडा है जिसे कांग्रेस पूरा
करने की बजाय अक्सर भूल जाया करती है। दूसरी रैली चाय बागान के लिए
जाने-जाने वाले जलपाईगुड़ी में थी प्रधानमंत्री भी मौक़ा नहीं चूके चुटकी
चाय पर ही ले ली। कहा दीदी को चायवाले पसंद नहीं वजह यही है कि उत्तरी
बंगाल में विकास हुआ नहीं। आइना मां-माटी-मानुष की राजनीति को भी दिखाया
कहा मानुष सिंडिकेट के जाल में है,राज्य में भ्रष्टाचारियों की ढाल धरना
बना है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली तृणमूल लोकतंत्र से ही ख़ौफ़ खा रही
है आलम ये है कि अब तो गुज़रते हैलीकॉप्टर भी डरा जाते हैं। हौसला
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया कहा माटी में मिला ख़ून जाया
नहीं जाएगा। जांच की आंच में धरने का कवच भी पिघलेगा।
2019 के
मुक़ाबले में लड़ाई मोदी बनाम महागठबंधन की ठनी है। प्रधानमंत्री की माने
तो मंच पर महामिलावट घनघोर है। मुद्दा तीन तलाक़ का भी उठा बेटियों के हक़
पर कांग्रेस की तुष्टीकरण पर भी नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में
कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए सर्किट पीठ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने
प.बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और वामदल की पूर्ववर्ती सरकार को आड़े हाथों
लिया। उन्होने कहा कि 20 साल पहले इस बेंच शुरुआत हुई थी लेकिन राज्य की
संवेदनहीन सरकार को जनता से सरोकार है नहीं वजह यही थी कि पीठ लटकी रही।
इसी के साथ प्रधानमंत्री ने जलपाईगुड़ी में 1,938 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय
राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। परियोजना के पूरे हो जाने पर
सलसलाबाड़ी और अलीपुरदुआर से सिलीगुड़ी के बीच सड़क मार्ग से दूरी 50
किलोमीटर घट जाएगी। सिलीगुड़ी तक पहुंचने का रास्ता बेहतर हो जाने से रेल
मार्ग और वायु मार्ग तक पहुंच भी सुगम हो जाएगा।