भारत

मायावती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

सुप्रीम ने कोर्ट ने बसपा प्रमुख मायावती को दिया तगड़ा झटका, स्मारकों और मूर्तियों पर खर्च किे गए पैसे को लेकर उठाए सवाल, याचिका पर अंतिम सुनावई 2 अप्रैल को।
सुप्रीम कोर्ट से बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान बनाई गई स्मारकों और मूर्तियों का पैसा लौटाने के संकेत दिए हैं। 2009 में दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायधीश रंजन गोगोई ने यह आदेश दिया है।

मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 2 अप्रैल को तय की गई। बता दें कि मायावती ने बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हाथी और अपनी कई मूर्तियां लगवाई थीं। बीएसपी प्रमुख ने कई पार्क और स्मारक भी ऐसे बनवाए थे जिसमें उनकी और हाथी की मूर्तियां थीं। इनके साथ कांशीराम और बाबा साहेब आंबेडकर की भी कई मूर्तियां उनके कार्यकाल में लगाई गईं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 5 =

Most Popular

To Top