भारत

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में ओडिशा की अस्का लोकसभा सीट से बीजू जनता दल के लोकसभा सांसद लडू किशोर को श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया.

लडू किशोर 71 साल के थे और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. भुवनेश्वर में अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी पहचान बेहद सादगी पसंद और जमीन से जुड़े नेता के तौर पर होती थी.

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में विश्वविद्यालय रोस्टर मामले की गूंज सुनाई पड़ी. समाजवादी पार्टी, बसपा और आरजेडी के सांसदों ने विश्वविद्यालयों के लिए 13 प्वाइंट रोस्टर मुद्दे पर भारी हंगामा खड़ा किया. नतीजा ये रहा कि राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि सरकार ने सदन को विश्वास दिलाया कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण पर सरकार कोई आंच नहीं आने देगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + 19 =

Most Popular

To Top