भारत

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन

बजट में असंगठित क्षेत्र में कामगारों के लिए सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. इनके लिए सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन नाम की पेंशन योजना लॉन्च करेगी. बजट में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिमाह 3000 रुपए पेंशन दी जाएगी.

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक खास तोहफा दिया है. सरकार ने इन लोगों के लिए मेगा पेंशन स्कीम की घोषणा की है. इस स्कीम का नाम है ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन’ इसके तहत 15,000 रुपये तक मासिक आय वाले लोगों को फायदा होगा.

इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिमाह 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी. जिसके लिए उन्हें अपने कार्यवधि के दौरान हर महीने मामूली योगदान करना होगा.

उम्मीद की जा रही है कि अगले पांच वर्षों में इस पेंशन योजना का फायदा 10 करोड़ श्रमिकों और कामगरों को मिलेगा. यह पेंशन योजना विश्व की एक बड़ी पेंशन योजना साबित होगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen + nineteen =

Most Popular

To Top