मनोरंजन

डबल रकम देकर तीन साल में आलिया भट्ट ने खरीदा तीसरा अपार्टमेंट

आलिया भट्ट इनदिनों अपने काम को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया ने कम उम्र में वो मुकाम हस्सी कर लिया है कि जोकि हर किसी के बस की बात नहीं होती है। बड़े पर्दे पर आलिया का अभिनय दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वो अब सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले मुंबई के जुहू में तीसरा फ्लैट खरीदा है।डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया का यह फ्लैट 2300 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है। इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ बताई जा रही है। आपको यह भी बता दें, इस फ्लैट की कीमत 7.86 करोड़ रुपए के लगभग थी। आलिया ने अपने इस आशियाने के लिए 13.11 करोड़ का पेमेंट किया है। मिली जानकरी के मुताबिक, आलिया के इस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन मुंबई स्थित अंधेरी में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के किया गया है। इस फ्लैट के अलावा आलिया के पास मुंबई जैसे महंगी जगह पर दो और प्रॉपर्टी हैं। सबसे पहले आलिया ने 2015 में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। आलिया ने यह प्रॉपर्टी अनुपम खेर और किरण खेर से 5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने ने लगभग 3.83 करोड़ ने मुंबई में ही दूसरे फ्लैट अपने नाम कर लिया था।खैर आलिया भट्ट बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ गली बॉय फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी में वेलेंटाइन डे के मौके पर दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार मुस्लिम फैमिली की लड़की का होगा। इसके अलावा आलिया जल्द फिल्म कलंक के दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया के अलावा मुख्य भूमिका में वरुण धवन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आएंगे। खबर के अनुसार, आलिया की ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इसके साथ ही आलिया रणबीर कपूर के साथ में नजर आएंगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × four =

Most Popular

To Top