विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख रोबर्टो अजवेदो ने उभरते
वैश्विक व्यापार चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का किया
आह्वान। दावोस में विश्व आरथिक मंच को किया संबोधित।
विश्व
व्यापार संगठन के प्रमुख रॉबर्टो अजवेदो ने उभरती वैश्विक व्यापार
चुनौतियों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आहवान किया है। उन्होंने
आगाह किया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कई कठिनाईयों का सामना करना पड़
सकता है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में श्री अजवेदो ने विश्व
नेताओं से बहुपक्षीय व्यापार समझौता करने का आग्रह किया है।
अजवेदो
ने कहा कि अब चुनौतियां पहले से बड़ी हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को
वैश्विक वास्तविकता के अनुरूप काम करना चाहिए क्योंकि दुनिया पहले के
मुकाबले तेजी से बदल रही है। यह वैश्विक वृद्धि पर विपरीत असर डाल रहा है।
