संसार

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 16 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी हेलमंड प्रांत में एक घर पर हुए हवाई हमले में 16 नागरिकों की मौत हो गई। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने कहा कि अफगान बलों और तालिबान के बीच भारी लड़ाई के दौरान संगिन जिले में बुधवार को यह हवाई हमला किया गया था।

उन्होंने कहा कि मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने कहा कि मामले में जांच शुरू की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हवाई हमला अफगान बलों ने किया था या नाटो ने।नाटो अफगान बलों को हवाई मदद मुहैया कराता रहा है। नाटो ने कहा कि वह खबरों को देख रहे हैं। अफगान बलों विद्रोही तालिबान के खिलाफ संघर्ष में लगे हैं जिसका लगभग आधे देश पर कब्जा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × one =

Most Popular

To Top