भारत

माओवाद की जगह विकासवाद: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, कहा आर्थिक आरक्षण को पिछले दरवाजे से चुनौती देने की कांग्रेस कर रही है कोशिश, पीएम ने माओवादी घटनाओं में कमी आने और विकास संस्कृति में इज़ाफा होने पर सरकार के प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को दिए गए आरक्षण के पवित्र काम को कांग्रेस पार्टी पिछले दरवाजे से अदालत में चुनौती देने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज माओवाद पीछे चला गया है और विकासवाद आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम किया है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
पीएम ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 1 =

Most Popular

To Top