व्यापार

भूमिहीन ग़ैर -काश्तकार बनाए जाएंगे सहकारिता मुहिम और बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

काम-काज का जायज़ा लेने के लिए सहकारी सभाओं के सचिवों को जल्द ही मीटिंग करने की की हिदायत

चंडीगढ – ‘जब से पंजाब सरकार ने बागडोर संभाली है तब से ही पंजाब कृषि सहकारी सभाओं(पी.ए.सी.एस) के भूमिहीन ग़ैर -काश्तकार सदस्यों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सरकार हर संभव यत्न करने के लिए वचनबद्ध है।’यह खुलासा पंजाब के सहकारिता मंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज पंजाब कृषि सहकारी सभाओं(पी.ए.सी.एस) के भूमिहीन ग़ैर -काश्तकार सदस्यों के कजऱ् माफी सम्बन्धी हुई मीटिंग का नेतृत्व करने के मौके पर किया। इस मीटिंग में सहकारी संभाओं के सचिव और नुमायंदे शामिल हुए। गौरतलब है पहले ऐसे लाभ छोटे और सीमांत किसानों को दिए गए थे।मंत्री ने आगे बताया कि उक्त लक्ष्य हासिल करने को यकीनी बनाने के लिए निचले आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोग विशेषकर ग़ैर -काश्तकार भूमिहीन व्यक्ति इस सहकारिता मुहिम की सूची में लाए गए हैं और इनको बैंक प्रणाली का हिस्सा भी बनाया गया है। उन्होंने इस सम्बन्धी सभ्यक और कुशल नीतियाँ तैयार करने को यकीनी बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।श्री रंधावा ने बहुत जल्द कारगुज़ारी का जायज़ा लेने सम्बन्धी पी.ए.सी.एस के सचिवों की मीटिंग बुलाने की भी हिदायत दी और कहा कि अच्छी कारगुज़ारी करने वालों को सम्मानित किया जायेगा और घटिया एवं असंतोषजनक कारगुज़ारी करने वालों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जायेगी। मंत्री ने सहकारी बैंकों को प्राईवेट बैंकों के बराबर लाने का मुद्दा भी उठाया।सहकारी क्षेत्र के पिछड़ जाने के लिए उन्होंने पिछली सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को जि़म्मेदार ठहराया और यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार सहकारी सभाओं की रूप बदलने के लिए भरोसा बनाने में कामयाब हुई है।इस मौके पर अन्य आदरणीयों में जालंधर के मैंबर पार्लियामेंट चौधरी संतोख सिंह, खाद्य और सिविल सप्लाई और खपतकार मामलों बारे मंत्री श्री भारत भूषण आशु, शाहकोट के एम.एल.ए. श्री हरदेव सिंह लाडी, चब्बेवाल के एम.एल.ए. श्री राज कुमार चब्बेवाल, समराला के एम.एल.ए. श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, खन्ना के एम.एल.ए. श्री गुरकीरत सिंह कोटली, गिल के एम.एल.ए. श्री कुलदीप सिंह वैद्य और पंजाब राज्य सहकारी बैंकों के मैनेजिंग डायरैक्टर डॉ. एस.के. बातिश भी शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five + 3 =

Most Popular

To Top