जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में आंतकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़। दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी।
जम्मू
कश्मीर के बडगाम जिले में आज सुबह आतंकरोधी कार्रवाई में दो आतंकवादी
मारे गए। बडगाम जिले के हापतनगर चरार-ए-शरीफ इलाके में घेराबंदी और तलाश
अभियान के बाद सुरक्षा बलों के संयुक्त दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इलाके में फिलहाल
सर्च अभियान जारी है।