मनोरंजन

‘भारत’ के सेट से सामने आई नई तस्वीर, सलमान खान के बिना लंच ब्रेक एन्जॉय करती नजर आई कटरीना कैफ

कटरीना कैफ इन दिनों ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ जमने वाली है। जब से फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हुई है तब से अब तक कई तस्वीरें सामने आई है। सलमान खान से लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री लगातार सोशल मीडिया के जरिए कई तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ चुके है। फिर से एक बार भारत के सेट से नई तस्वीर सामने आई है। इस नई तस्वीर में कटरीना कैफ भारत की टीम के साथ लंच ब्रेक एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इस नई तस्वीर को शेयर करने के साथ कटरीना कैफ ने कैप्शन लिखा- ‘लंच ब्रेक’पिछले दिनों कटरीना कैफ सलमान खान के साथ पंजाब में शूटिंग के लिए गई थी। इसके बाद यहां से भी इन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कटरीना और सलमान भारत-पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर पर खड़े हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इनदोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया था। यह दोनों पहली बार किसी तस्वीर में अपने किरदार में नजर आए थे। आपको बता दें, भारत की शूटिंग के लिए वाघा बॉर्डर लुधियाना में फिल्ममेकर्स ने रिक्रिएट किया था। लुधियाना में इसका बड़ा सेट लगाया गया था। बता दें, इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, तब्बू एहम किरदार में नजर आने वाले है।बता दें, कटरीना कैफ भारत के अलावा एबीसीडी-3 की शूटिंग शुरू करने वाली थी। लेकिन भारत के बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज देते हुए इस खबर की जानकारी दी थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी वरुण धवन के साथ बनने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म में उन्हें श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस किया है। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − twelve =

Most Popular

To Top