ऑस्ट्रेलियन ओपन में विश्व नंबर एक सिमोना हालेप प्रतियोगिता से बाहर, सेरेना विलियम्स ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, वहीं पुरूष वर्ग के अंतिम 16 में जोकोविच का मेदवेदेव से होगा सामना।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला वर्ग में एक बड़ा उलटफेर हुआ जब विश्व नंबर एक सिमोना हालेप प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पुरुष एकल वर्ग में भी एक उलटफेर देखने को मिला, खिताब के दावेदार एलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। चौथे दौर के मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त ज़्वेरेव को 16वीं वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक ने 6-1,6-1,7-6 से मात दी।
वहीं महिला एकल वर्ग में आज खेले एक रोमांचक मुकाबले में यूक्रेन एलिना स्वितोलिना ने अमेरिका की मैडीसन कीज़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्वितोलिना ने एक कड़े मुकाबले में कीज़ को 6-2,1-6,6-1 से हराया।
वहीं एक अन्य मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिन प्लिसकोवा ने 18वीं वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरुज़ा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्लिसकोवा ने ये मैच 6-3,6-1 से जीता।