व्यापार

अब टीएम से भी जमा कर सकते हैं कैश

बैंक के अलावा आप एटीएम से भी जमा कर सकते हैं कैश

नई दिल्ली – बहुत से लोग कैश जमा करने के लिए बैंक जाते हैं। उनका मानना होता है कि बैंक से जाकर कैश जमा करना ज्यादा सुरक्षित है। बता दें कि बैंक के अलावा आप एटीएम से भी कैश जमा कर सकते हैं। कई सारे बैंकों के एटीएम में कैश जमा करने की सुविधा होती है। जहां आप खुद जाकर कैश जमा कर सकते हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि आप एटीएम से कैसे कैश जमा कर सकते हैं।

अपने कार्ड को मशीन में डालें
अपना पिन नंबर टाइप करें
आपको जितना पैसा जमा करना हो उतनी रकम इंटर करें
जमा किए जाने वाले रकम को कन्फर्म कर अगले प्रक्रिया के लिए तैयार रहें
जब आप सभी प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे तो आपको एक कन्फर्म का स्लिप मिलेगा
अकाउंट नंबर का इस्तेमाल कर कैसे जमा करें पैसा
अगर आप बिना डेबिट कार्ड के किसी खाते में पैसा जमा कर रहे हैं तो कैश डिपॉजिट मशीन में जाकर डिपॉजिट विदआउट कार्ड का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद बैंक आपसे आगे की प्रक्रिया के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर पूछेगा, अकाउंट नंबर दर्ज करें।आपको जितना अमाउंट भेजना है उतना इंटर करें।
डिपॉजिट मशीन में कैश डालने पर आप थोड़ी देर इतंजार करें जब तक मशीन कैश को अंदर न खींच ले।फिर आपको पैसे जमा करने की एक पर्ची मिल जाएगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four − one =

Most Popular

To Top