व्यापार

ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप कंपनी बाइजू विदेशों में बढ़ाएगी बिजनेस

बाइजू ने अमेरिकी फर्म ओस्मो को 850 करोड़ रु में खरीदा, विदेशों में बिजनेस बढ़ाएगी

बेंगलुरु-ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप कंपनी बाइजू (BYJU) ने यूएस बेस्ड फर्म ओस्मो को 850 करोड़ रुपए (12 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। बाइजू ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ओस्मो खेल के दौरान बच्चों को सिखाने के सिस्टम तैयार करती है। यह डिजिटल के दौर में बच्चों को खिलौनों से जोड़ने पर फोकस करती है।
ओस्मो की टीम में बदलाव नहीं होगा

ओस्मो अलग ब्रांड बना रहेगा। बाइजू इसकी फिजिकल-टू-डिजिटल टेक्नोलॉजी और कंटेंट का इस्तेमाल करेगी। ओस्मो के सीईओ और को-फाउंडर प्रमोद शर्मा और उनकी टीम काम करती रहेगी।

बाइजू का कहना है कि ओस्मो को खरीदने से उसकी अंतरराष्ट्रीय योजना मजबूत होगी। वह बच्चों को सिखाने के ज्यादा बेहतर और रोचक तरीके उपलब्ध करवाने पर जोर देगी। बाइजू का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार करने की योजना है। कंपनी टेक्नोलॉजी के जरिए लर्निंग पर बड़े निवेश करती रहेगी।

बाइजू की शुरुआत 3 साल पहले 2015 में हुई थी। यह ऐप के जरिए तीसरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को एजुकेशन सर्विस देती है। इससे 3 करोड़ छात्र जुड़े हुए हैं। इनमें से 20 लाख ने सालाना पेड सब्सक्रिप्शन ले रखा है।

बाइजू ने 3 विदेशी निवेशकों से 3,890 करोड़ रुपए का निवेश जुटाया है। इस फंडिंग से कंपनी का वैल्यूएशन 25,920 करोड़ रुपए हो गया है। इस लिहाज से यह देश की 5वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली स्टार्टअप बन गई है। कंपनी ने पिछले दिनों विदेशी फंडिंग की जानकारी दी थी। कंपनी के फाउंडर और सीईओ बाइजू रवींद्रन ने कहा था कि निवेश की रकम का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट लॉन्च करने दूसरे देशों में बिजनेस बढ़ाने में किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 16 =

Most Popular

To Top