‘पासपोर्ट को ख़त्म करना असंभव नहीं, वीजे को आसानी से यात्रा परमिट में बदला जा सकता’
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों की प्रक्रिया को ग़ैर-ज़रूरी तरीकों के साथ जटिल बना कर सिख भाईचारे के सपनों को नाकाम करने की कोशिश करने के लिए केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान विजय सांपला की तीखी आलोचना की है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तरीके ढूँढने की जगह केंद्र सरकार खासकर सांपला जैसे जि़म्मेदार चुने हुए नुमायंदे लगातार ऐतिहासिक गुरूद्वारे के दर्शन करने के सपने को हकीकत में लाने के रास्ते में रोड़े बिछा रहे हैं क्योंकि उनको करतारपुर गलियारे को खोलने का फ़ैसला पूरा होता दिख रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब गलियारे को पार करने के लिए गरीब और अनपढ़ श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट को ख़त्म करने की संभावनाओं को रद्द करने और वीजे को ज़रूरी बनाने के विजय सांपला के बयान ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि न ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और न ही उनके हिस्सेदार शिरोमणि अकाली दल में श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन बिना किसी अड़चन से यकीनी बनाने की सुविधा देने में रूचि है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सांपला की तरफ से सभी पंजाबियों के पास पासपोर्ट होने का दावा पूरी तरह ग़ैर -जिम्मेदाराना और गलत है। इससे यह दिखावा होता है कि मंत्री किस हद तक जनता से टूट चुका है और किस तरह गलत सूचना दे रहा है।करतारपुर साहिब गुरूद्वारे के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट और वीज़ा ख़त्म करने की संभावनाओं का अध्ययन किये बिना इस प्रस्ताव को बिना सोचे रद्द करने के लिए सांपला की तीखी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ़ भाजपा इस गलियारे को खोलने का सेहरा अपने सिर लेने की कोशिश कर रही है और दूसरी तरफ़ इसकी बिना अड़चन कार्यशीलता में रोड़े डाल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गलियारे संबंधी प्रोजैक्ट के बारे में केंद्र की अलग -अलग कोशिशें और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ़ से विजय सांपला का हाल ही में दिया गया बयान सिख श्रद्धालुओं के गुरुद्वारा साहिब में बिना अड़चन जाने के रास्ते में रुकावट डालने वाला है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पासपोर्ट ख़त्म करना असंभव नहीं है। करतारपुर साहिब को जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा परमिट पर यात्रा के दौरान वीज़ा ज़रूरतों को लाजि़मी तौर पर पूरा किया जा सकता है। यह गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए सिफऱ् सीमित गतिविधि के लिए होगा।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यात्रा परमिट गलियारे में दाखि़ल होने पर बाहर निकालने के लिए काफ़ी होगा। इसके साथ आधार कार्ड (नागरिक का बायोमैट्रिक विवरण) जैसा दस्तावेज़ उन लोगों के लिए पहचान प्रूफ़ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है जो गलियारे के द्वारा यात्रा करना चाहते होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सांपला का बयान भाजपा के अल्पसंख्यकों के विरोधी व्यवहार का प्रतिबिंब है और मोदी सरकार लगातार देश के अल्पसंख्यकों को अपने राजनैतिक हितों के मद्देनजऱ दरकिनार करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ विरोध को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने लगातार गलियारे को खोले जाने के फ़ैसले के बाद भी अपने विचार प्रगटाए हैं। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाने की ज़रूरत है कि यह ऐतिहासिक गलियारा एक बेकार विचार की तरह ख़त्म न हो जाये जिससे भारत और विदेशों में बसते सिख भाईचारे में अवर्णनीय निराशा पैदा होगी। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब के दर्शनों को सपने की हकीकत में लाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कुछ विशेष कोशिशें किये जाने की ज़रूरत है।