खेल

Ind vs Aus: 100 की औसत से रन बना रहा है ये भारतीय बल्लेबाज़

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज़ में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक-एक शतक जड़ा है, लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जो
मेलबर्न-भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है।फिलहाल ये सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज़ में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक-एक शतक जड़ा है, लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जो इन दोनों की ज़्यादा औसत से रन बना रहा है। खास बात ये है कि उस खिलाड़ी ने शतक भी नहीं जड़ा है और पहले मैच के बाद उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। चलिए आपको बचा देते हैं कौन है वो खिलाड़ी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी है वो बल्लेबाज़। धौनी ने 100 से भी औसत से बनाए रन। 


तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के दो मैच के बाद धौनी का औसत 100 से ज़्यादा का है। धौनी ने इस सीरीज में 106.00 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने पहले वनडे में 51 रन बनाए थे तो दूसरे में नाबाद 55 रन की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले गए पहले मैच में शतक जड़ा था और कोहली ने एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी इन दोनों का औसत धौनी से कम है। रोहित ने पहले दो मैच में 97.23 की औसत से रन बनाए तो कोहली का औसत 89.16 का रहा।

धौनी ने मौजूदा वनडे सीरीज़ के पहले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं। सिडनी में खेले गए पहले मैच में उन्होंने धीमी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया था। उस धीमे अर्धशतक की वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी, हालांकि वो पारी स्थिति की डिमांड थी। दूसरे मैच में उन्होंने एक बार फिर से 54 गेंदों में 55 रन की पारी खेलते हुए न सिर्फ मैच फिनिश किया बल्कि भारत को जीत भी दिलाई। तीसरे मैच में धौनी को ऑस्ट्रेलिया में अपने एक हज़ार वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 34 रन की दरकार है।

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में पहला वनडे 34 रन से जीता था, जबकि भारत ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच को छह विकेट से अपने नाम किया था। इस तरह तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। भारतीय टीम वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ दो सीरीज 1985 में विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप और 2008 में सीबी सीरीज अपने नाम करने में सफल रही है, लेकिन उसने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी भी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − nine =

Most Popular

To Top