नई दिल्ली-पेट्रोल के रेट में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन और डीजल के
रेट में लगातार 9वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर
70.55 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में यह 7 पैसे बढ़कर 76.18 रुपए हो
गया। इन शहरों में डीजल की कीतमों में 19 से 20 पैसे का इजाफा हुआ।
तेल
कंपनियां 10 जनवरी से लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। इस दौरान सिर्फ पेट्रोल
की कीमतों में सिर्फ 1 दिन (बुधवार) मामूली कमी आई थी।
9 दिनों (10-18
जनवरी) में दिल्ली में डीजल 2.73 रुपए और मुंबई में 2.90 रुपए महंगा हो
चुका है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और
डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।
डीजल में
दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा वहीं, पेट्रोल की
कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, अंतरराष्ट्रीय
बाजार में कच्चे तेल में एक दिन की नरमी के बाद फिर तेजी लौटी है। कच्चे
तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद तेल मार्केटिंग कंपनियां
पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार वृद्धि कर रही है।डीजल के रेट में 10
जनवरी से लगातार बढ़ोतरी, 9 दिन में 2.73 रु महंगा हुआ।
तेल
मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम
में आठ पैसे जबकि मुंबई और कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया।
डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20
पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार,
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.55
रुपये, 72.65 रुपये, 76.18 रुपये और 73.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.97 रुपयेए 66.74 रुपये,
68.02 रुपये और 68.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।