विद्यार्थियों को स्व:रोजग़ार संबंधी करवाएगी अवगत
चंडीगढ़ – नये उद्यम शुरू करने, स्व: रोजग़ार और नये प्रयास शुरु करने संबंधी राज्य सरकार की नीति के बारे शिक्षित नौजवानों को जागरूक करने के यत्न के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज स्टार्ट अप इंडिया पंजाब यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया।यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में स्टार्ट-अप इकौसिस्टम को मज़बूत करने के लिए पंजाब स्टार्ट-अप सैल के यत्नों की सराहना की जिसके अंतर्गत स्टार्ट-अप के लिए आकर्षित रियायतों के अलावा नये उद्यमों संबंधी सहूलतों वाला माहौल स्थापित करने के लिए पेशकश की जाती है।आज यहाँ पंजाब भवन में यात्रा को रवाना करने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह यात्रा नौजवानों को स्व: रोजग़ार के उद्यम के प्रति उत्साहित करेगी जो बेरोजग़ार नौजवानों के लिए रोजग़ार के बड़े मौके हासिल करने में सहायक होगी।उद्योग और व्यापार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने भारत सरकार की हिस्सेदारी से राज्यभर में स्टार्ट-अप इंडिया पंजाब यात्रा चलाने का प्रयास किया है जिससे इच्छुक नौजवानों और ज़मीनी स्तर पर ख़ासकर दूसरी और तीसरी पंक्ति के शहरों के उद्यमियों के मध्य स्टार्ट-अप इकौसिस्टम और स्काउट संबंधी जागरूकता फैलायी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह स्टार्ट-अप यात्रा सरकारी नीतियों और रियायतों संबंधी जागरूक करने का मंच मुहैया करवाने के अलावा नौजवानों को अपने अलग विचारों को हकीकत में बदलने का मौका प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के पंजाब भर में 25000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँच करने की आशा है।निवेश पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य नौजवानों को प्रेरित करना, स्व: रोजग़ार सृजन करना, उद्यमियों के कौशल को तराशने और उनके पेशेवर देख-रेख में अपने यूनिट स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान करना है।प्रवक्ता ने बताया कि स्टार्ट अप यात्रा वाली वैन 19 स्थानों पर रुकेगी और राज्य में विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में इसके कलस्स्टर के रूप में 9 कैंप होंगे। स्टार्ट अप यात्रा वैन राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, सरहाली, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, लुधियाना, बलाचौर, रोपड़, टंगोरी और मोहाली में रुकेगी। पटियाला, संगरूर, बठिंडा, अमृतसर, कपूरथला, फगवाड़ा, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली में इन कैंपों में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी /नये उद्यमी रजिस्टर्ड होंगे जहाँ उनको नया उद्यम शुरू करने के लिए अपेक्षित जानकारी दी जायेगी।प्रवक्ता ने बताया कि 6 फरवरी को इसकी समाप्ति होगी जिससे पहले 5 फरवरी को मोहाली में एक प्रोग्राम होगा जहाँ इन कैंपों में सामने आए विचारों का चयन किया जायेगा। तीन अग्रणी चाहवानों जिनके सोशल, आई.टी., डिजिटल मार्किटिंग और ई-कामर्स, हैल्थ एंड वैलनैस, एग्रीकल्चर और मैनुफ़ेक्चरिंग के पाँच सैक्टरों में से बेहतरीन स्टार्ट अप विचार होंगे, को क्रमवार 40 हज़ार, 30 हज़ार और 20 हज़ार के नगद इनाम दिए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि चुने गए सर्वोत्तम विचारों वालों को नये उद्यमों संबंधी सहूलतों वाला माहौल स्थापित करने के लिए जगह दी जायेगी।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी, लोक निर्माण विभाग विजय इंद्र सिंगला के अलावा डायरैक्टर उद्योग एवं वाणिज्य डी.पी.एस. खरबन्दा और कार्यकारी डायरैक्टर इंफोटेक आशूनीत कौर उपस्थित थे।