खेल

विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शिक्षा मंत्री को मिले

कराटे डू एसोसिएशन पंजाब ने खेल ग्रांट जल्द जारी करवाने की की मांग

चंडीगढ़ – कराटे डू एसोसिएशन पंजाब का प्रतिनिधिमंडल अपनी माँगों संबंधी चेयरमैन स्पोर्टस सैल प्रमोद भाटिया और प्रदेश प्रधान रविन्द कौशिक के नेतृत्व अधीन आज शिक्षा मंत्री श्री ओ.पी. सोनी को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने माँग की कि रमसा अधीन केंद्र सरकार द्वारा खेल के लिए मिलती ग्रांट काफ़ी समय से बंद पड़ी है, जिस कारण बच्चों को खेल की तैयारी करवाने में मुश्किलें आ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने माँग की कि केंद्र सरकार के पास पैरवी करके यह माँग मनवायी जाये। उन्होंनें और भी कई माँगें शिक्षा मंत्री के आगे रखी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि वह पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को आत्म-रक्षा के तरीके सिखाते हैं परन्तु अब डी.जी.एस.ई. ने अध्यापकों को चि_ी जारी करके इस प्रशिक्षण को पाँच दिनों तक सीमित कर दिया है, जिस कारण जहाँ अध्यापकों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, वहीं प्रशिक्षक भी बेरोजग़ार हो जाएंगे। इन माँगों को ध्यान से सुनने के बाद श्री सोनी ने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार के पास पैरवी करके खेल ग्रांट जारी करवाई जायेगी। उन्होंने आत्म-रक्षा के तरीकों संबंधी प्रशिक्षण बाबत फ़ैसले पर भी फिर विचार करने और अन्य माँगें मानने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के जनरल सचिव सुखदेव सिंह, सचिव जनरल प्रकाश कुमार, मोगा के जिला प्रधान जगजीत सिंह, लुधियाना के प्रधान राकेश कल्याण और जिला फरीदकोट के प्रधान अमनदीप सिंह शामिल थे।इस दौरान पंजाब टीचर्ज एंड एजुकेशन वैलफेयर एसोसिएशन और रीवाईजड़ परिणाम पी.एस.टी.ई.टी.-1 जत्थेबंदी का प्रतिनिधिमंडल भी शिक्षा मंत्री को मिला और अपनी माँगों संबंधी अवगत करवाया। इस पर श्री सोनी ने सभी जायज़ माँगें मानने का भरोसा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − 9 =

Most Popular

To Top