इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे ये जोड़े:-साल 2018 में कई सितारों
ने अपने हमसफर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, निक
जोनस-प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर-आनंद अहूजा ऐसे प्रमुख सितारे रहे, जिनके
नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। वैसे आपको बता दें कि शादियों का ये
सिलसिला इस साल भी नहीं रूकने वाला है। इस साल भी कई सेलेब्स शादी के बंधन
में बंधने जा रहे हैं। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स
के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते
हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट:-इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का, जो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आए दिन इस कपल को एक साथ देखा जाता है। इन दोनों के रिश्ते पर दोनों के
परिवार पहले ही मुहर लगा ही चुके हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि, नीतू
कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहले रणबीर-आलिया की शादी करवाना चाहती हैं।
ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि हो सकता है कि इस साल ये दोनों शादी के बंधन
में बंध जाए।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा:-वैसे तो अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें आती ही रहती हैं लेकिन जिस तरह इन दोनों
की नजदिकियां बढ़ रही हैं, उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि जल्दी ही ये
दोनों स्टार्स शादी कर सकते हैं। वैसे भी जिस तरह से अर्जुन, मलाइका का हाथ
थामें अक्सर नजर आते हैं, उसको देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, अब यह कपल
अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है।
शिबानी दांडेकर और फरहान
अख्तर;-शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर अपने अफेयर को लेकर लगातार लाइमलाइट
में बने हुए हैं। हाल ही में फरहान के जन्मदिन पर इस कपल को एक साथ देखा
गया था। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी इसी साल मार्च या अप्रैल तक
शादी कर लेंगे। यहां तक कि सुनने में आ रहा है कि न्यू ईयर के मौके पर
दोनों ने सगाई भी कर ली है।
वरूण धवन और नताशा दलाल:-साल 2019 आते ही ये
खबरें तेज हो गई हैं कि इस साल वरूण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के
साथ शादी के बंधन में बंध सकते है। हाल ही में एक चैट शो के दौरान वरूण ने
खुलासा किया था कि वो नताशा के साथ शादी करने का प्लॉन कर रहे हैं। वरूण के
इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वो इसी साल दूल्हा बन जाएंगे।
अरबाज
खान और जॉर्जिया एंड्रियानी:-मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद अरबाज खान
अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
अरबाज जॉर्जिया के साथ रिलेशन में हैं। खबरों की मानें तो अरबाज के परिवार
ने जॉर्जिया को पसंद कर लिया है और इस साल ये कपल भी शादी के बंधन में बंध
सकता है।
रिया कपूर और करण बुलानी:-सोनम कपूर की बहन रिया कपूर पिछले
काफी समय से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल
कपूर को करण पसंद आ गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल अनिल अपनी
बेटी रिया की शादी करण से कर सकते हैं।