दिल्ली में पेट्रोल का रेट 8 पैसे घटकर 70.33 रु हुआ, पिछले 6 दिन में बढ़े थे 1.91 रु
नई
दिल्ली- पेट्रोल के रेट में लगातार 6 दिन बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने
बुधवार को मामूली कमी की। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर
70.33 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में भी कीमत 8 पैसे घटकर 75.97 रुपए
हो गई। लेकिन, डीजल के रेट में लगातार 7वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में डीजल
बुधवार को 12 पैसे और मुबंई 13 पैसे महंगा हो गया।
10 जनवरी से डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इन 7 दिनों (10-16 जनवरी) में दिल्ली में डीजल 2.35 रुपए महंगा हो चुका है। इस दौरान मुंबई में डीजल के रेट में 2.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।