हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सैन्य दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आरट्रेक के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस.सांघा ने आज राजभवन, शिमला में मुलाकात की और उन्हें सेना दिवस के अवसर पर बधाई दी। राज्यपाल ने सैन्य दिवस के अवसर पर देश के सैन्य कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दिन को उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने बहुमूल्य जीवन को न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि समूचा देश उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारे सैनिक देश का वास्तविक गौरव हैं, जो हमेशा देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए काम करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − 12 =

Most Popular

To Top