विकी कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल की पहली हिट बनने की ओर आगे बढ़ रही है। करीब 25 करोड़ रुपए की लागत में बनी फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल 35.73 करोड़ रुपए की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 21.48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी शेयर की।
पहले दिन कमाए थे 8.20 करोड़। 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ 20 लाख रुपए कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 51.59 फीसदी को बढोतरी हुई और कलेक्शन 12 करोड़ 43 लाख रहा। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने देश भर में 15 करोड़ 10 लाख रुपए बटोर लिए। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से फायदा मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी अच्छा कारोबार करेगी।