भारत

भारत-नॉर्वे के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और नॉर्वे व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ साथ ब्लू इकोनॉमी, समुद्री और तटीय संसाधन, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास लक्ष्य और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम करेगे. नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग दिल्ली में है और मंगलवार को उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्वे ने समुद्री अर्थव्यवस्था में महारत हासिल कर ली है और भारत इस क्षेत्र में नॉर्वे के साथ मिलकर काम करेगा.

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, ब्लू इकोनॉमी, समुद्री और तटीय संसाधन, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास लक्ष्य और अक्षय ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत हुई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्वे को समुद्री अर्थव्यवस्था में महारत हासिल है और दोनों देश इस क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे बढ़े हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे ने कई मुद्दों पर सहमति जताते हुए एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है और इसमें व्यापार और निवेश का अहम महत्व है.

वैश्विक परिदृश्य में भारत की अहमियत की बात करते हुए नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव की बात कही.

इससे पहले नार्वे की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तौर पर स्वागत किया गया, प्रधानमंत्री सोलबर्ग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि भी अर्पित की. बाद में नॉर्वे की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात कर आपसी हित के मसलों पर चर्चा की.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − one =

Most Popular

To Top