राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम सीमित ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने निगम की ओर से यह चेक भेंट किया।
निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी रोहण चन्द ठाकुर तथा प्रबन्ध निदेशक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम डी.सी. नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
