संसार

इंडोनेशिया मे आयी सुनामी में 373 से ज्यादा लोगों की मौत

इंडोनेशिया में सुनामी की तबाही के बाद राहत और बचाव का काम जारी है, अब तक मरने वालों की संख्या 373 के पार पहुंच चुकी है, वहीं 1400 से अधिक लोग घायल घायल हैं। राष्ट्रपति विडोडो ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।इंडोनेशिया में त्‍सुनामी से हुई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य पूरे जोरों पर है। सड़कों के टूट जाने से बचाव कार्य में बाधा आई है, लेकिन भारी उपकरणों की मदद से यातायात को सामान्‍य बनाने की कोशिशें जारी हैं। इंडोनेशिया की आपदा राहत एजेंसी ने कहा है कि सुनामी में मारे गए लोगों की संख्‍या बढ़कर करीब 373 हो गई है। सुनामी में 14 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि एक सौ 28 लोग अब भी लापता हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत दुख की घड़ी में इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − 8 =

Most Popular

To Top