पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा लोगों को क्रिसमस की बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज क्रिसमस के शुभ मौके पर पंजाब निवासियों ख़ास कर ईसाई भाईचारे को गरिमापूर्ण बधाई देते हुए असहनशीलता और सांप्रदायिक नफऱत से ऊपर उठकर भाईचारक सांझ और धर्म निरपक्षता के रिश्ते मज़बूत करने का न्योता दिया है ।क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्रेम और करूणा का संदेश दुनिया भर के लोगों के जीवन को रोशन कर रहा है और यह संदेश आज भी हमें भाईचारक सांझ और एकता का मार्ग दिखाता है । कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रभु यीशू मसीह के उपदेशों की सार्थकता का जिक्र करते हुए समूची मानवता को उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की है । उन्होंने प्रभु यीशू मसीह के आदर्शों पर लोगों को चलने और अपने आपको पुन: समर्पित करने के लिए कहा है ।मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को इस त्योहार को मिल-जुल कर उत्साह और जोश के साथ मनाने का न्योता दिया जिससे समाज में सांझेदारी के द्वारा‘अनेकता में एकता’के सिद्धांत का प्रचार किया जा सके ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + nine =

Most Popular

To Top