हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला रैली के प्रबन्धों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज धर्मशाला में वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाली प्रस्तावित मेगा रैली के प्रबन्धों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हजारों लोग तथा बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से आने वाले लोग इस रैली में भाग लेंगे और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रभावी व कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किए जाएंगे तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यातायात नियमों के कारण आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका और विकासात्मक वृत्तचित्र जारी किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेशभर से आने वाले लोग रैली में भाग लेंगे तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के नेता व मंत्री और प्रदेश के अन्य नेता कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगें।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविन्द ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा, राम सुभग सिंह, अनिल खाची, निशा सिंह, मनोज कुमार, आर.डी. धीमान, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी,  प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, संजय गुप्ता, ओंकार शर्मा और जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. आर.एन. बत्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − eight =

Most Popular

To Top