मनोरंजन

सारा अली खान का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से करती हैं ये काम, पढ़े पूरी खबर

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान लगातार अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। सारा बहुत जल्द फिल्म केदारनाथ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है। इस वक्त सारा अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करती नजर आ रही है। फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन के चलते सारा इन दोनों कई मीडिया हाउस को इंटरव्यू देती हुई दिख रही हैं। इसी बीच Film Companion नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सारा ने कैमरे के सामने कबूल किया हैं की उनका एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसके बाद जब उनसे पूछा गया की क्या ट्विटर पर उनका कोई अकाउंट हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा की, नहीं, लेकिन मैं किसी और नाम से ट्विटर पर हूं। लेकिन बहुत जल्द मैं भी ट्विटर पर आने वाली हूं।’साथ ही उन्होंने आगे कहा- ‘मैं एक सामान्य लड़की हूं। मैंने एक सामान्य लड़की की तरह लोगों को स्टॉक करती हूं। मेरा भी एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। मैं इस फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से सबको फॉलो करती हूं। और तो और ‘हॉट मॉडल’ की तस्वीरों को लाइक भी करती हूं। वैसे आपको बता दें, सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान लगातार फिल्म केदारनाथ को तस्वीरों और वीडियो के जरिए प्रमोट करती नजर आ रही है। वैसे आपको यह भी बता दें, सोशल मीडिया पर सारा अली खान को काफी पसंद किया जाता है।बात अगर फिल्म केदारनाथ की करें तो, फिल्म में सारा के संग सुशांत भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशन अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है। इसके अलावा इस फिल्म के कई पोस्टर और गाने दर्शकों के लिए रिलीज किए हैं। फिल्म का ट्रेलर को दर्शकों को काफी पसंद भी आया है। सारा इसमें दमदार एक्टिंग के साथ दिखी है। केदारनाथ 7 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 2 =

Most Popular

To Top