संसार

अफगानिस्तान में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 25 जवानों की मौत

काबुल – अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। टोलो न्यूज के मुताबिक, सैन्य हैलीकॉप्टर में 25 जवान सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में सभी 25 जवानों की मौत हो गई है। इस हेलीकॉप्टर में फराह प्रांतीय परिषद के सदस्य और जफर सैन्य कोर अधिकारी भी मौजूद थे।
जफर सैन्य कोर के प्रवक्ता नजीबुल्लाह नाजीबी ने बताया कि हादसे में कोई भी बच नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि दो हेलीकॉप्टर एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है, जिसमें एक विमान क्रैश हो गया। उस विमान में फराह प्रांतीय परिषद के सदस्य और जफर सैन्य कोर अधिकारी सवार थे। प्रवक्ता ने बताया की हादसे की जानकारी के बाद राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 1 =

Most Popular

To Top