भारत

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनएसजी के स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत

मंगलवार को एनएसजी के 34वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनएसजी को और ज्यादा मज़बूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में आंतरिक सुरक्षा काफी मज़बूत हुई है, जिसका श्रेय सुरक्षाबलों को जाता है.एनएसजी कमांडोज ने बल के 34वें स्थापना दिवस पर अपने कौशल और बहादुरी का प्रदर्शन किया. उनके हैरतअंगेज़ कारनामों को देखकर सभी दर्शक दंग रह गए. केंद्रीय गृहमंत्री ने एनएसजी के 9 जवानों को वीरता पुरस्कार दिए और शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया.गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस विशेष बल और कमांडोज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आतंकवादियों के लिए एनएसजी सुदर्शन चक्र है. गृहमंत्री ने कहा कि आंतकवाद केवल ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खतरा है. गृहमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया ने आतंकवादियों की विचारधारा के प्रसार में मदद की है.गृहमंत्री ने कहा कि मुंबई हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया. इसके चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इसका श्रेय सुरक्षाकर्मियों को है. जम्मू-कश्मीर में सेना और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से घटनाएं रुकीं. इसको देखते हुए एनएसजी की एक टुकड़ी वहां तैनात की गई है.गृहमंत्री ने कहा कि एनएसजी की ताकत में इजाफा करने के लिए सरकार कई मोर्चों पर काम कर रही है. इसी के तहत देश में रीजनल हब भी स्थापित किए जा रहे हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + nineteen =

Most Popular

To Top