मण्डी – द्रंग विधानसभा क्षेत्र के रावमापा कटोला में 24वीं खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया । इस समारोह में स्थानीय विधायक श्री जहावर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । इस अवसर पर श्री जवाहर ठाकुर ने खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी अहम स्थान है जिससे जहां एक ओर बच्चों में प्रतिस्पर्दा की भावना उत्पन्न होती है वहीं दूसरी ओर बच्चों में अनुशासन के साथ साथ उनका मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है । उन्होनें कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए हिमाचल सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो । उन्होंने कहा कि इस बार स्कूलों में ख्ेालों को बढ़ावा देने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है ताकि स्कूली बच्चें सभी छोटी बडी ख्ेालों में भाग लेकर भविष्य अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला व प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सके । उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार व हिमाचल की जयराम सरकार ने जो योजनाऐं शुरू की है वह बिना किसी भेदभाव के गरीब लोगों के जीवनस्तर को उपर उठाने के लिए लाभप्रद्ध है और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों तथा कर्मचारियों की जिम्मेवारी बनती है िकवे सरकार की नितियों, कार्यक्रमों व विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाए । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेको विकास योजनाऐं चलाई है और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनमंच के माध्यम से सभी विभागों द्वारा जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है और घर द्वार पर ही उनकी समस्याओं व शिकायतों का सभाधान किया जा रहा है ।
उन्होंने मुख्यमन्त्री गृहणी सुविधा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में दूरदराज क्षेत्रों में अभी भी कई परिवारों के पास गैस कुनेक्शन नहीं है जिससे गृहणियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है । इसलिए सरकार द्वारा ऐसे परिवार जिनके पास कोई भी गैस कुनेक्शन नहीं है उनके लिए निशुल्क गैस कुनेैक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे है । उन्होंने कहा कि मंडी जिला में इस योजना के अंतर्गत अब तक 533 उपभोक्ताओं को गैस कुनेक्शन आवंटित किए जा चुके हैं जबकि 2,225 आवेदकों के केवाईसी के तहत दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं और इन्हें शीघ्र ही गैस कुनेक्शन वितरित कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न स्कूलों से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता छात्र खिलाड़ियों को पारितोषिक तथा मुख्यमन्त्री गृहणी सुविधा योजना के तहत पांच पंचायतों क्रमशः कमांद, टिहरी, सेगली, कटोला, नवलाए की पात्र महिलाओं को निशुल्क 90 गैस कुनेक्शन वितरित किए ।
इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी हेमराज ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया िकइस प्रतियोगिता में छः जोन जिसमें बतेहरी, कटोला, कमांद, टिहरी, शिवाबदार दयोरी के 70 स्कूलों के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया ।
इस मौके पर मण्डलाध्यक्ष द्रंग भाजपा श्री मोहन सिंह ठाकुर, महामन्त्री दलीप कुमार, मीडिया प्रभारी जिला मण्डी पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति द्रंग कपूर ठाकुर, जिला परिशद सदस्य पमीता शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कटोला नूपराम, प्रधान गा्रम पंचायत नवलाए हेतराम, प्रधान ग्राम पंचायत कटिंडी मनोहर लाल, प्रधान ग्राम पंचायत टिहरी हेम सिंह, बीडीसी सदस्य सेगली दयावन्ती देवी, जिला खादय निरीक्षक दीपक शर्मा तथा राव गैस एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।