भारत

विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस: पीएम मोदी

2019 आम चुनाव में 2014 से बड़ी जीत के भरोसे के साथ दिल्ली में बीजेपी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो गई. बीजेपी कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन के पास न ही कोई नेतृत्व है और उनकी नीति भ्रष्ट. पूर्व पीएम अटल जी को श्रद्धाजंलि देते हुए पीएम मोदी ने दो नारा भी दिया।‘अजेय भारत’ और ‘अटल भाजपा’ पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुये साफ कहा है कि 2019 में उन्हें कोई चुनौती नजर नही आ रही है। पीएम ने कहा कि विपक्ष न तो मुद्दों की लड़ाई लड़ता है और न हमारे काम को लेकर सवाल उठाता है। क्योंकि उन्हें पता है कि 48 महीने के सवाल पर 48 सालों के काम की भी चर्चा होगी। पीएम ने पार्टी कार्यकताओं से कहा कि विपक्ष के झूठ के तंत्र को तोड़ना होगा।

विपक्ष के महागठबंधन के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये बीजेपी और सरकार की सफलता है कि जो एक दूसरे को देखना पंसद नहीं करते थे, अब वो गले मिल रहे है. पीएम ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व का पता नहीं है और उनकी नीति भ्रष्ट है.समापन सत्र के संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और कई पीढ़ियों का नेतृत्व किया। पीएम के समापन सत्र के संबोधन से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी 2014 में जीत के बाद 300 लोक सभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और वे सभी लोक सभा क्षेत्रों का दौरा चुनावों से पहले पूरा करेंगे। अमित शाह ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में जीत के बाद लंबे समय तक भाजपा को विपक्षी दल हरा नहीं पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 3 =

Most Popular

To Top