मनोरंजन

Lakme Fashion Week 2018: नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ किया रैंप वॉक, बिंदास अंदाज में दिखाया अपना बेबी बम्प

नेहा धूपिया बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अदाकाराओं में से एक हैं, जो रुढ़िवादी सोच के विपरीत काम करती हैं और लड़कियों के सामने एक मिसाल पेश करती हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है कि आप उनकी दाद देने लगेंगे।असल में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने कुछ समय पहले ही शादी रचाई है और दोनों जल्द ही मां-बाप बनने जा रहे हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपनी इस खुशी को हर किसी के साथ बांटना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2018 में हिस्सा लेने का फैसला किया और रैंप पर साथ में वॉक किया।लैक्मे फैशन वीक 2018 में वॉक करते समय नेहा धूपिया ने बहुत ही खूबसूरती से अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट किया। नेहा धूपिया वॉक करते समय काफी कॉन्फीडेंट लग रही थीं। न केवल नेहा बल्कि उनके पति अंगद बेदी भी रैंप पर काफी खुश नजर आ रहे थे।नेहा धूपिया ने रैंप पर अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करके दिखा दिया है कि वो आज के जमाने की महिला हैं जो प्रेग्नेंसी में भी किसी काम को करने से हिचकती नहीं हैं। आप नीचे दी गईं वीडियो और तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी वॉक करते समय कितने खुश थे।नेहा धूपिया ने बीते दिन यह खुलासा किया था कि वो जल्द ही अंगद के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करके जमाने को इस खुशखबरी के बारे में बताया था।बता दें नेहा धूपिया से पहले करीना कपूर खान भी रैंप पर अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। जब करीना कपूर खान ने ऐसा किया था तब उनकी काफी तारीफ हुई थी। लोगों को पसंद आया था कि करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी के समय में बिना झिझके अपने काम में जुटी हुई थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + eight =

Most Popular

To Top